कार्य योजना
विद्यालयों के लिए कार्यालयीन स्टेशनरी, छात्र गृहकार्य दैनंदिनी, शारदा दैनंदिनी, हिन्दी-इंग्लिश सुलेखमाला, चित्रकलामाला आदि की रचना करना।
छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण कागज पर नोट बुक, लॉग कापी, भौतिक-रसायन-जीवविज्ञान की प्रेक्टिकल कापियाँ, इकाई मूल्यांकन कापियाँ एवं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का निर्माण करना।
वैदिक गणित, कम्प्यूटर शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, देववाणी संस्कृतम्, वंदना, रामायण-महाभारत की कहानियाँ, गौरवशाली भारत आदि पुस्तकों का निर्माण करना।
पंचकोषों के विकास के लिये शिशुओं के मनोविज्ञान पर आधारित लकड़ी की साधन सामग्री।
शिशु के समग्र विकास में विद्यालय, माता-पिता एवं आचार्य की भूमिका सुनिश्चित हो; इसलिए इनके मार्गदर्शन हेतु शिशु शिक्षा में बहुपयोगी पाठ्यपुस्तकों का निर्माण करना।
खेल पुरस्कार- ट्रॉफी, मेडल्स, मॉमेण्टो, छात्र एवं आचार्य हेतु ट्रेकसूट व लोअर, टीशर्ट आदि का निर्माण करना।
महापुरुषों के चित्र, सरस्वती, ओम, भारतमाता, डॉ. हेडगेवार, श्री गुरुजी एवं एकात्मता स्तोत्र के पोस्टर विद्याभारती लक्ष्य, जीवन मूल्य के चार्ट आदि लेमिनेशन युक्त फ्रेम में चित्रों का निर्माण करना।